Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी की जयंती

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया प्रखंड के मांझा गोसाई पंचायत के सतई खाप गांव स्थित श्री नगीना राय उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को प्रख्यात समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी स्व राम नगीना राय की  108वीं जयंती धूम धाम से मनाई गयी. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रमोहन राय व पोता अटल कृष्ण तथा बालकृष्णा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राय ने भी पुष्प अर्पित किया. इसके पश्चात श्री नगीना राय उच्च विद्यालय के दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षक शिक्षिका तथा स्थानीय गणमान्य व बुद्धिजीवी लोगों ने भी उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान, रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम गीत के साथ साथ अनेकों देश भक्ति गीत गाया. इसके साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके स्वतंत्रता सेनानी की यादों को बच्चों के बीच रखा. साथ ही उनकी जयंती पर कई भाजपा नेता भी शामिल होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक काशीनाथ सिंह, देवदत्त चौबे, राजीव कुमार, गौतम राय तथा अरविंद कुमार राय सहित काफी संख्या में बुद्धिजीवी व भाजपा नेता शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026