Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: सिवान को हराकर चंडीगढ़ सेमीफाइनल में

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड के लखरांव बाग में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सिवान और चंडीगढ़ के बीच खेला गया. जिसमें चंडीगढ़ ने सिवान को 19 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री संदीप गिरी एवं जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश मणि त्रिपाठी संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुये चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट गवांकर 115 रन बनाया. जवाब में खेलने उतरी सिवान की टीम ने 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये 19 ओवर में सभी विकेट गवांकर मात्र 96 रन ही बना सकी. चंडीगढ़ की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को चंडीगढ़ और बेतिया के बीच होगा. निर्णायक की भूमिका में प्रतीक राय एवं सुनील साह थे. मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक सह क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष मिश्रा, पूर्व विधायक इंद्रदेव मांझी,लखन तिवारी,श्रीप्रकाश मिश्र,रत्नेश राय, अनुज पांडेय,प्रशांत सिंह आदि लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026