Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- चनावे में महिला कैदियों द्वारा स्वेटर का निर्माण शुरू

गोपालगंज: मंडल कारा चनावे गोपालगंज में महिला बंदियों द्वारा स्वेटर का निर्माण किया जा रहा है।जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पहले महिला बंदियों को स्वेटर उद्योग हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिला बंदी बड़ी रुचि और उत्साह के साथ स्वेटर निर्माण का कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि कारा प्रशासन के द्वारा महिला बंदियों को स्वेटर बुनने में लगने वाली सभी आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध करा दी गई है। महिला बंदियों के द्वारा निर्मित सामग्रियों को विभागीय एवं खुले बाज़ार में विक्रय की योजना है।

महिला बंदियों को प्रति स्वेटर न्यूनतम दो सौ रुपया पारिश्रमिक दिया जाएगा।विक्रय की कुछ राशि से एक महिला उद्योग कल्याण फंड भी बनाया जाएगा ताकि आगामी प्रोजेक्ट के लिए सीड मनी उपलब्ध हो। इसके अलावा महिला बंदियों को बाग़वानी का प्रशिक्षण भी दिया गया है। महिला बंदी महिला खंड के बाग़ान में पालक ,मूली,फूलगोभी, बैगन, मिर्च, धनिया ,तुलसी की खेती कर रही है। महिला बंदी को व्यावसायिक प्रशिक्षण से आर्थिक स्वालंबन, मानसिक स्वास्थ्य तथा सुधरे सोच की प्राप्ति का लक्ष्य है। ताकि कारा मुक्ति के उपरांत ये महिलायें समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026