Gopalganj News in Hindi

बड़ी खबर : गोपालगंज में मिले 9 कोरोना के नए मरीज, लोगों में दहसत

गोपालगंज : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 37 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. जिसमे से 9 मामले गोपालगंज के है इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1363 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य के 6 जिलों से 37 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा जारी आज के दूसरे अपडेट में नालंदा जिला से 5, बेगूसराय से 14, पूर्णिया से 1, नवादा से 1, मुंगेर से 7 और गोपालगंज से 9 नये मामले सामने आए हैं.

Gopalganj Corona Update

गोपलगंज के सभी मरीज गोपालगंज सदर के है इसकी खबर पा कर लोगों में दहसत का माहौल है लोग सहमे हुए है की कही उन्हें भी कोरोना न हो जाये इसको लेकर प्रसाशन हाई अलर्ट पर है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले 218 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बंगाल से 33, महाराष्ट्र से 141, हरियाणा से 36, गुजरात से 139, छत्तीसगढ़ से 3, मध्य प्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 2, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से 2, झारखंड से 3, उत्तर प्रदेश से 21, कर्नाटक से 6, पंजाब से 3, केरल से 4, तेलंगाना से आने वाले 6 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 13 लोग ऐसे शामिल हैं, जिनके लोकेशन का पता नहीं चला है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अब तक 48488 कोरोना टेस्ट हुए हैं. जिसमें 1363 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 651 प्रवासी मजदूरों के आंकड़े के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों का 49.09 प्रतिशत सिर्फ इसी से जुड़े हैं. बता दें कि 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026