जरा हटके

घर के लोभ में 50 साल के बेटे ने 75 साल की मां के अश्लील फोटो खींचकर किया वायरल, रिश्ता शर्मसार

नई दिल्ली : काेटा में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते काे शर्मसार करने वाली घटना हुई। यहां शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय मां से मकान हड़पने के लिए पहले ताे उसके अश्लील फाेटाे खींच लिए, फिर व्हाट्‌सएप पर वायरल कर दिए।

बाद में इन्हें डिलीट भी कर दिया। बुजुर्ग मां काे इसका पता चला ताे वह राेते हुए थाने पहुंची और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता काे देखते हुए तकनीकी जांच के आधार पर वायरल किए गए सभी फाेटाे रिकवर कर लिए और कलयुगी बेटे काे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भी भेज दिया है।

दादाबाड़ी सीआई ताराचंद ने बताया कि शिवपुरा निवासी 75 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी, जिसमें कहा गया कि 13 मई को दोपहर करीब 1 बजे वह घर पर हवन कर रही थी। इस बीच, उसका 50 वर्षीय बेटा पंकज (बदला हुआ नाम) आया। उसने हवन में कुछ चीज डाली, जिससे आग बुझ गई और उसके पूरे शरीर पर खुजली होने लगी।

खुजली नहीं मिटी ताे वह नहाने और अपने कपड़े बदलने गई। इस दाैरान बेटे ने धोखे से अश्लील फोटो खींच लिए। सीआई के अनुसार मां के आरोपों काे लेकर पुलिस के पास सबूत के रूप में कुछ नहीं था। इसके लिए टेक्निकल जांच करते हुए व्हाट्सएप पर वायरल किए गए समस्त फोटो को रिकवर किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026