गोपालगंज: थावे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी संख्या में वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए लोग उमड़ पड़े।रविवार की सुबह से लोंगो की लंबी कतार लगी रही।कुछ ऐसे भी लोग पहुचे थे।जो ऑनलाइन आधार कार्ड से नही कराए थे।चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से लेकर44 वर्ष तक के सभी लोगों का टीका लगाया जाएगा।ऐसे में जो लोग ऑनलाइन किए है इन्हीं लोगों का टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 200 लोगो की सूची ऑनलाइन द्वारा उपलब्ध था।उन्ही लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।उन्होंने बताया कि सभी लोगों को आधे घंटे वेटिंग रूम में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया।

वैक्सीनलेशन रूम मौजूद रीना कुमारी ने बारी बारी से लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देकर कोरोना वायरस की बचाव करने की सभी नियमों का पालन करते रहने की सलाह भी दी।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बिहार सरकार दिए गए,स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट व अरोग्य सेतु ऐप पर आधार कार्ड व अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन करें।जिसपर ओपीटी नंबर आएगा।उसी नंबर को दिखाकर वैक्सीन की सुई दी जाएगी।हर रोज दो सौ लोगों का वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य मिला है।बिना ऑनलाइन किए ही बहुत लोग अपना आधार कार्ड लेकर कोरोना वैक्सीन की टीका लगवाने के लिए पहुचे थे।जो वापस लौट गए।वैक्सीनेशन सेंटर पर इतना भीड़ हुई कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग रखना भी भूल गए ।जिसके चलते ही संक्रमण फैलने की संभावना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026