Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज अपराधियों का तांडव, मुखिया परिवार पर जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

परवेज अख्तर/सिवान(गोपालगंज) :- गोपालगंज जिले उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा पीड़रा गांव में एक बाइक पर सवार पर तीन हथियारबंद अपराधियों ने मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष महातम चौधरी के दरवाजे पर अपराधियों ने ताबतोड़ फायरिंग कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के क्रम में गंभीर रूप से घायल मुखिया पुत्र सत्येन्द्र यादव की मौत सदर अस्पताल में ही हो गई। हुई फायरिंग में मुखिया, उनकी पत्नी व परिवार के एक अन्य सदस्य शामिल हैं। उक्त घटना मंगलवार की शाम लगभग सवा सात बजे की बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखिया महातम चौधरी अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच अचानक बाइक पर सवार तीन अपराधी आ धमके और ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुखिया के साथ उनके अगल-बगल में परिवार के लोग भी बैठे थे। उधर फायरिंग की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल कायम हो गया। इसी बीच बाइक पर सवार तीनो अपराधी फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले। वही घटना की सुचना जैसे ही उचकागांव थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस मामले के तहकीकात में जुट गयी। तथा इस घटना की सुचना आस पास के थाना को दी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे सम्पूर्ण जिले के संदिग्घ ठिकानो पर छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों ने सिवान ऑनलाइन से बातचीत के दौरान कहा की हत्या के नियत से आये हुए अपराधी एक सोची समझी साजिश के तहत आये हुए थे जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है।

सत्येन्द्र की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

अपराधियों के गोली के शिकार सत्येन्द्र यादव के मौत के बाद पुरे पंचायत में शोक के लहर दौड़ गयी है। वही मुखिया महातम चौधरी व नागेन्द्र यादव जीवन व मौत की जंग लड़ रहे है। जिनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उधर परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026