Siwan News

लड्डन की जमानत याचिका पर सुनवाई

परवेज अख्तर /सिवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से चर्चा में आए अपराधी अजरुद्दीन बैग उर्फ लड्डन की होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडे हत्याकांड मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश राय की अदालत में याचिका पर सुनवाई की गई। लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने जमानत याचिका पर अपनी बात रखते हुए निवेदन किया कि घटना के समय अजहरुद्दीन बेग मंडल कारा में न्यायिक हिरासत के अंतर्गत बंद था। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक हरेंद्र कुमार सिंह ने जमानत याचिका का विरोध किया और केस डायरी अभिलेख पर नहीं होने की बात कही। अदालत ने पुनः केस डायरी तलब करते हुए सुनवाई हेतु दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। उधर अपर जिला न्यायाधीश राजकुमार की अदालत में लड्डन की आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मंगलवार को सुनवाई की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026