Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- अपराधियो ने तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत

अपराधियो को ग्रामीणों ने दबोचा

गोपालगंज: बेख़ौफ़ अपराधियो ने जदयू के दबंग विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पप्पू पाण्डेय के दो करीबियो को जहा गोलिओ से भुन दिया। वही इस गोली बारी की घटना में जदयू विधायक के करीबी देवेन्द्र पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि विधायक के करीबी पप्पू पाण्डेय और एक अन्य साइकिल सवार युवक को भी गोली लगी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पप्पू पाण्डेय को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वही लखनऊ ले जाने के क्रम में पप्पू पाण्डेय की भी मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है। जिसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल साइकिल सवार युवक का नाम रंगीला चौहान है। घटना गोपालपुर थानाक्षेत्र के राजापुर बाजार की है। बताया जाता है की आज शनिवार को गोपालपुर थानाक्षेत्र के राजापुर बाजार में जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के करीबी देवेन्द्र पाण्डेय और स्थानीय बीडीसी सदस्य पप्पू पाण्डेय बात कर रहे थे।

इसी दौरान दो अज्ञात अपराधियो ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। जिसमे देवेन्द्र पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पप्पू यादव और एक साइकिल सवार युवक रंगीला चौहान गोली लगने से घायल हो गए। घायल पप्पू पाण्डेय को गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। वही लखनऊ जाने के दौरान पप्पू पाण्डेय की मौत हो गई।जबकि घायल रंगीला चौहान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने भाग रहे दो अपराधियो को पकड़ लिया। जिसमे एक अपराधी की स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर पिटाई की। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को कुचायकोट पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है। मामले में दो संदिग्ध अपराधियो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौपा है। जिनसे पूछताछ की जाएगी। घटना की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घायल साइकिल सवार युवक रंगीला चौहान ने बताया की वह राजापुर बाजार में साइकिल से जा रहा था। तभी धमाके की आवाज सुनाई दी। उसे भी दो जगह गोली लगी है। अपराधियो ने करीब 10 राउंड फायरिंग की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026