गोपालगंज: अचानक आग लगने से एक गाय की मौत , एक वाइक तथा लाखों का सामान जलकर राख

गोपालगंज: विजयीपुर थाने के खिरीडीह दक्षिण टोला गांव के एक अनुसूचित जाति के आवासीय झोपड़ी में अचानक आग लगने से झोपड़ी में बधी गाय बुरी तरह जल गई और थोड़ी देर बाद दम तोड दिया ।घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जीतेन्द्र राम की पत्नी खाना बना रही थी कि एकाएक चिंगारी छिटक आग लगी। आग की लपटें देखकर परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग तथा ग्रामीणों ने जितेन्द्र घर पर आकर गाय को खोलकर बाहर किया तब तक गाय, वाइक तथा खाने पीने का सामान सबकुछ जल गया था।

ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग बुझा तब तक घर मे रखा सामान जलकर खाक हो गया।आग लगी सुचना पाकर मौके पर पहुंचे पंचायत के समाजसेवी मुबारक अंसारी ने पीड़ित परिवार को पच्चास किलों चावल तथा पांच सौ रुपए नकद मदद किया ।सूचना पाकर संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी संजय यादव ने मौका मुआयना कर अंचल कार्यालय में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि आग लगी है ।पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाला अनुदान यथासंभव जरूर मिलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026