गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी जीन बाबा के पास मिट्टी से लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक सह मालिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है,की मिट्टी से लदा ट्रैक्टर गवन्दरी के तरफ तेजी से जा रहा था। उसी दौरान ट्रेक्टर का अगला चक्का का धुरा टूट गया। जिसके कारण ट्रेक्टर सड़क किनारे गढ़े में पलट गया। जिससे दबकर ट्रैक्टर चालक सह मालिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव के 25 वर्षीय दिलीप बीन बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि घटना सूचना मिलने थाने के एसआई शैलेन्द्र कुमार पप्पू अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…