Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: कटेया में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में पति-पत्नी के उपर मकान की दीवार गिर जाने से, दोनों की मौत हो गई. प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी 49 वर्षीय श्रवण साह अपने पुराने मकान की 20इंच मोटी पुरानी दीवार गिरा रहे थे.ताकी उसकी जगह नया मकान बनाया जा सके. उनकी पत्नी 45 वर्षीय राधिका देवी भी उनके ही साथ थीं. उसी दौरान अचानक दीवार के भरभरा कर दंपत्ति के ऊपर गिर गई.

जिसके बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर भागे, परंतु जब तक दीवार की ईट हटाई जाती, तब तक श्रवण शाह की मौत हो चुकी थी. वहीं घटना में श्रवण साह की पत्नी राधिका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के तुरंत बाद गाँव वालों की मदद से परिजनों ने राधिका देवी को इलाज के लिए देवरिया स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए. जहाँ शाम पाँच बजे इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई. दीवार गिरने की घटना रविवार दिन के 1 बजे की बताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026