गोपालगंज: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां दुर्गा के दरबार देव दीपावली मनाई जायेगी। 51 हजार दीपों से मां दुर्गा का दरबार रोशन होगा। कार्यक्रम को भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है।हालांकि एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कोरोना को लेकर आने वाले नये गाइडलाइन के साथ दो गज की दूरी और मास्क को जरूरी किया गया है। मंदिर में सैनिटाइजर रखा गया है । देव दीपावली के मौके पर पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता वीरेंद्र प्रसाद, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीप दान में शामिल होंगे। इसके लिए थावे मां सिंहासनी के दरबार में भक्तों की भीड़ होगी।
मंदिर परिसर में 2011 से देव दीपावली की परंपरा मां विन्ध्यवासिनी के साधक डब्लू गुरू के सानिध्य में शुरू हुआ। तब से प्रत्येक वर्ष देव दीपावली आस्था का केंद्र बन गया।देव दीपावली पर थावे मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग होगा। वही ज्योतिषविद् पं राजेश्वरी मिश्र ने बताया कि देव दीपावली पर मां सिंहासनी के दरबार में दीप दान करने से ना सिर्फ शांति मिलती है, बल्कि समृद्धि, आरोग्यता व दारिद्रता भी समाप्त होता है।यह दीप जीवन में उजाला भरता है। आपका दान किया गया दीप धर्मशास्त्र के साथ वातावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। देव दीपावली शुभ मुहूर्त 30 नवंबर को शाम 5 बजकर 16 मिनट से 7 बजे तक है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…