Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निदान करें अधिकारी: डीएम

गोपालगंज: फुलवरिया में शुरु हुए कोविद 19 टीकाकरण के दौरान जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने संयुक्त रुप से अस्पताल परिसर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जहां उनके साथ हथुआ एसडीओ अनिल कुमार रमण व एसडीपीओ नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. जायजा लेने के बाद अस्पताल के विभिन्न कमरे में घूमकर निरीक्षण किया. जहां उनके साथ अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव रंजन कुमार, हेल्थ मैनेजर शैलेंद्र कुमार, बीसीएम सुनील कुमार के अलावे चिकित्सकों ने व्यवस्था के बारे में जिलाधिकारी को जानकारियां दी.

विधि व्यवस्था एवं साफ सफाई को देखकर जिलाधिकारी डॉक्टर चौधरी ने अस्पताल के प्रभारी को धन्यवाद दिया. साथ ही कोबिद 19 का प्रथम टीका लेनेवाले स्वास्थ कर्मी डाटा ऑपरेटर अजय कुमार का 30 मिनट तक अस्पताल में रह कर स्वास्थ के बारे में जानकारी लेने के बाद थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे. जहां डेढ़ घंटे तक रुककर भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में आए फरियादियों का फरियाद सुनते हुए तीन बादों का निबटारा किए. वही जनता दरबार में फरियादियों का फरियाद सुन रहे अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा, थानाध्यक्ष रामबाबू राम, श्रीपुर ओपी अध्यक्ष संजीत कुमार, अंचल निरीक्षक आफताब अहमद व राजस्व कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि शनिवार के अलावे मंगलवार को भी थाना परिसर में अति आवश्यक रूप से जनता दरबार लगाकर फरियादियों का फरियाद सुनते हुए मामले का निपटारा करने का काम करेंगे.

जनता दरबार में समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने थाना का घंटो निरीक्षण किया. जहां विधि व्यवस्था पर विस्तृत रूप से ध्यान देने, लंबित कांडो का निबटारा करने ,वाहन जांच में तेजी लाने जैसे निर्देश जिलाधिकारी डॉक्टर चौधरी  व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने संयुक्त रुप से थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों को दिया. वही पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी  ने एसडीओ अनिल कुमार रमण, एसडीपीओ नरेश कुमार के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन, अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा, पीओ भागीरथ प्रसाद साह के साथ के साथ घंटो विचार विमर्श किया. इसके बाद दोनों पदाधिकारी प्रस्थान कर गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026