Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: नल जल योजना की जांच में मिली गड़बड़ी

गोपालगंज: जिले के पंचदेवरी प्रखंड की महुअवा पंचायत में रविवार को नल जल योजना की जांच बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने की.जांच में कई जगह गड़बड़ी मिली.पंचायत के वार्ड तीन में मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाइ बाधित है.इसे शीघ्र सही कराने का निर्देश बीडीओ ने दिया.वार्ड पांच में बिजली कंपनी द्वारा अभी तक तार नहीं लगवाया गया है.इस वजह से वहां भी पानी की सप्लाइ नहीं हो पा रही है.बीडीओ ने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि कंपनी के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देकर अति शीघ्र यहां तार लगवा दिया जायेगा.वार्ड 12 में मोटर का स्टार्टर ही गड़बड़ है.वार्ड 11 में पाइप लिकेज की समस्या सामने आयी.

चेंबर की भी स्थिति ठीक नहीं थी.इसे मरम्मत कराने का निर्देश बीडीओ ने दिया.कई जगह नल की टोटी टूटी हुई पायी गयी.इस समस्या को शीघ्र दूर करने का निर्देश बीडीओ ने दिया.कई वार्डों में अप्लाइ किये जाने के बावजूद बिजली कंपनी द्वारा मीटर नहीं लगाया गया है.बीडीओ ने कंपनी के वरीय पदाधिकारियों को इस लापरवाही की सूचना देने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया.बीडीओ ने बताया कि जिन वार्डों में गड़बड़ी मिली है,वहां शीघ्र सुधार करने का निर्देश संबंधित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को दिया गया.जांच के दौरान स्थानीय मुखिया विंध्याचल राम,पंचायत सचिव हरेश्वर कुंवर सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026