गोपालगंज: डीएम ने लाभुक कृषकों को वाहनों के चाबी देकर किया रवाना

गोपालगंज: मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत अतिपिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जातियों के लिए मत्स्य विपणन योजना के तहत लाभुक कृषकों को वाहनों को चाभी जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के हाथों प्रदान किया गया। इस योजना के अंतर्गत मत्स्य कृषकों को चार चार पहिया वाहन 90 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य कार्यालय द्वारा प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त एक तीन पहिया वाहन, आठ मोपेड सह आईस बॉक्स, एवं प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 6 साईकल आईस बॉक्स सहित एवं एक मोटर साईकल आईस बॉक्स सहित अन्य जातियों के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य कृषकों को प्रदान किया गया।

ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत उपलब्ध कराए गए वाहन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में दरवाजे दरवाजे तक ताज़ी मछली पहुँचाईं जा सकेगी। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ,सारण परिक्षेत्र छपरा के उप मत्स्य निदेशक विपिन शर्मा,ज़िला मत्स्य पदाधिकारी मनोरंजन कुमार मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024