गोपालगंज: जिलाधिकारी ने बीते 3 साल से लंबित योजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर आज जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ आधारभूत संरचनाओं के संबंध में बैठक की, इस दौरान तीन वर्षों से लंबित योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बारी बारी से सभी परियोजनाओं की समीक्षा की कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल -1, 2 एवं हथुआ को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।
इस क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 समुदायिक वर्कसेड का निर्माण हो चुका है तथा 04 सामुदायिक वर्कशेड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी विभाग के पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं को 15 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया गया उक्त बैठक में अपर समाहर्ता जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…