गोपालगंज: जिला सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विधि एवं नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की। उक्त बैठक में सीडब्ल्यूजीसी एवं एमजीसी निलंबित वादों को 10 मार्च तक समय सीमा निर्धारित करते हुए अनिवार्य रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी पदाधिकारी जिला वीधी शाखा को निर्देशित किया गया कि लंबित वादों की तीव्रता निष्पादन हेतु एक-एक दिन के अंतराल पर नियमित रूप से समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गई तथा सभी नीलाम अधिकारी को निर्देश किया गया कि बकायेदारों को निलंबित डाक से नोटिस कर तामील कराए जाएं एवं रजिस्टर 9-10 की मिलान हेतु सभी बैंकर्स को इस से आशय का पत्र भेजा जाए कि रजिस्टर 9-10 का मिलान नहीं कराए जाने पर या मान लिया जाएगा कि उक्त वादा में अंकित राशि की वसूली आपके द्वारा पूर्व में कर ली गई है।
अतएव वादों की कार्रवाई समाप्त कर दी जाएगी। नोटिस की तामील कराने हेतु प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा को निर्देशित किया गया कि थाना एवं अनुमंडलवार चिन्हित कर शामिल कराने हेतु पुलिस अधीक्षक गोपालगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी के स्तर से पत्र भेजना सुनिश्चित करें ताकि कैंप मोड में नोटिस का तमिल बकायेदारों को कराया जा सके न्यायालय जिला नीलाम पत्र पत्रिका गोपालगंज के द्वारा कुल 17 अभिलेख निष्पादित किए गए हैं।9224152 राशि की वसूल किए गए हैं। उक्त बैठक में जिले के अपर समाहर्ता जिला परिवहन पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निर्माण अधिकारी अनुमंडलीय पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी अंचल के अंचल अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…