Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: डीएम ने एक सप्ताह के अंदर लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

गोपालगंज: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले में संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने तमाम लंबित योजनाओं को सात दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। घंटों चली बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति में कर्मी के साथ अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान योजनाएं लंबे समय से अपूर्ण रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने तमाम योजनाओं को सात दिनों के अंदर अभियान चलाकर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में सुस्ती बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले कर्मी व अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रखंड वार समीक्षा कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने डीआरडीए के निदेशक राहुल सिन्हा को प्रत्येक दो दिन पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने को कहा। बैठक के दौरान सबसे खराब प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सिधवलिया तथा गोपालगंज बीडीओ को कार्य तेजी से पूर्ण कराने की दिशा में कार्य करने को कहा। बैठक में डीएम ने की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा। योजनाओं में प्रगति नहीं होने पर कर्मी के साथ अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई। बैठक में अपर समाहर्ता वीरेंद्र प्रसाद के अलावा सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026