गोपालगंज: शिक्षा पदाधिकारी ने की केन्द्राधीक्षक के साथ बैठक

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के अंतर्गत हथुआ अनुमंडल के वैसे परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक जो इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में संलग्न नहीं हैं। उन सभी 13 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधिक्षको की एक बैठक ज़िला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में बी आर सी हथुआ में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में केन्द्राधिक्षको के उपस्वर की उपलब्धता एंव वीक्षकों के अधियाचना के संबंध में समीक्षा की गई। ऐसे परीक्षा केंद्र पर उपस्कर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु बीईओ हथुआ, फुलवरिया,भोरे तथा विजयीपुर को प्राधिकृत किया गया। उक्त व्यवस्था दिनांक 09.02.2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

बैठक में महोदय द्वारा फिक्सिंग कराने, सभी केंद्रों को सेनेटाइज कराने,शौचालय की साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था इत्यादि से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में बीईओ भोरे, विजयीपुर सहित कुल 08 केंद्राधीक्षक (हथुआ अनुमंडल अवस्थित परीक्षा केंद्रों के) उपस्थित रहे।वही इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण ज़िला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया। ज़िला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा का निरीक्षण भी ज़िला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार शर्मा द्वारा किया गया।इब्राहिम मेमोरियल स्कूल सासामुसा,सीबीएसई स्कूल बसडीला,बिहार विकास विद्यालय कुचायकोट व जेके इंटरनेशनल स्कूल का निरीक्षण शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026