गोपालगंज: सिधवलिया प्रखंड के सुपौली अनुसूचित जाति के टोला में शुक्रवार दोपहर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से यहां के आधे दर्जन आवासीय घर जलकर राख हो गए ।इस अगलगी में एक गाय बकरी,अनाज ,कपड़ा आवश्यक सामान सहित लाखो की संपत्ति जल जाने की सूचना है ।बताया जाता है कि ग्रामीण खाना खा पीकर अपने आवश्यक कार्यो के लिए घर से निकले थे ।इसी दौरान अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से सोनू राम के घर में आग लग गई ।आग लगने की जानकारी घरवालों को तब हुई जब घर से धुआं निकल रहा था ।
इस दौरान फुलेसर राम, हरेंद्र राम, सुरेश राम, भिर्गु राम ,उपेंद्र राम के घर को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते इन घरों के कपड़ा अनाज, बर्तन,नगदी, मवेशी जलकर खाक हो गए ।बाद में ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।इस आगलगी में छह घरों की लाखों संपत्ति खाक हो गई।जिसमे फुलेसर राम की एक गाय और हरेंद्र राम की एक बकरी भी जलकर मर गयी हैं ।फिलहाल अग्नि पीड़ित का हाल बेहाल है। अग्नि पीड़ित परिवार अपने निवाले के लिए तरस रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…