गोपालगंज: जिले के बैकुण्ठपुर क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी चिकित्सकों , नकली दवाओं तथा नशीले पदार्थो की बिक्री का धंधा चरम सीमा पर है। क्षेत्र के किसी चिकित्सको के यंहा कुछ दिनों तक सुई एवम सलाईन चढ़ाना सीखने के बाद कुछ लोग खुद को डॉक्टर घोसित कर मरीजो का शोषण कर रहे हैं। सस्ती चिकित्सा के लोभ में ऐसे फर्जी चिकित्सको के यंहा गरीब मरीजो की अच्छी भीड़ देखी जाती है । इनमे कुछ ऐसे भी हैं जो अपने को बीमारियों का विशेषज्ञ बता कर जनता को दोनों हाथों लूटते हैं। चाहे बीमारी कुछ भी हो नब्ज टटोलने से पहले एक दो सुई लगाना इनके लिए अनिवार्य है। पानी चढ़ाने के नाम पर वे रोगी से मोटी रकम की उगाही करते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि रोग बढ़ जाने पर ये झोला छाप चिकित्सक भाग खड़े होते हैं या अपने खास डॉक्टर के पास ले जाते हैं , जंहा इस के बदले उन्हें बंधा बंधाया कमीशन मिलता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…