गोपालगंज: चर्चित मुखिया सुखल मुसहर को अपराधियों ने गोली मार उतारा मौत के घाट

  • बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • थावे थाना अंतर्गत धतिगना पंचायत की है घटना

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्ति के बाद पूरे बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया तथा चुने हुए मुखिया के प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला तथा गोली मारकर मौत के घाट उतार देने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते चुने हुए जनप्रतिनिधियों में दहशत का माहौल कायम है, कहीं चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारी जा रही है तो कहीं पूर्व के जुड़े हुए विवाद में अपराधी लगातार घटना को अंजाम देकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सकते में डाल दिया है,जिस कारण चुने हुए जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधि,जो हमेशा दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं,इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज जिले से मंगलवार की अल सुबह एक बड़ी मनहूस खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां बाइक सवार शातिर अपराधियों ने नवनिर्वाचित मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है तथा घटना को अंजाम देने के बाद घटना में शामिल सभी अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से भाग निकले,यह घटना गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत धतिगना पंचायत की है, जहां पंचायत के मुखिया सुखल मुशहर को अपराधियों ने घर के बाहर हीं गोली मारी है।

गोली लगने के बाद घायल मुखिया को ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,उधर मुखिया सुखल मुसहर के मौत के बाद पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, खबर लिखे जाने तक पुलिस के विरोध में लोगों का काफी आक्रोश उभर रहा था,उधर घटना की सूचना मिलते हीं भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल तथा आसपास के इलाकों में कैंप कर रही है,उधर सदर अस्पताल में भी काफी मात्रा में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। उधर जैसे हीं परिजनों को मुखिया सुखल मुसहर की मौत हो जाने की खबर उनके परिजनों को मिली तो उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है।परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है,सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों का एक हुजूम मुखिया के दरवाजे पर भी उमड़ पड़ा है,मुखिया सुखल मुसहर को अपराधियों द्वारा क्यों गोली मार मौत के घाट उतारा गया है,खबर लिखे जाने तक इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस जगत के आला अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।लेकिन घटनास्थल व आसपास के इलाकों में पुलिस के प्रति लोगों में बड़े पैमाने पर आक्रोश देखा जा रहा है।

इस संदर्भ में गोपालगंज एसपी श्री आनंद कुमार ने कहा कि बाइक सवार अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।जल्द हीं घटना का डिटेक्ट कर लिया जाएगा, घटना का डिटेक्ट करने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके,एसपी श्री आनंद कुमार ने बताया कि मुखिया सुखल मुसहर जो मंगलवार की अलसबह  उठ कर अपने दरवाजे को खोल रहे थे कि तभी घात लगाए अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।वही इस संदर्भ में थावे थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की बारीकी पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ करते हुए अपराधियों की संदिग्ध ठिकानों पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में छापेमारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। थावे थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मृत मुखिया केशव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी द्वारा परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है।फर्द बयान की कॉपी प्राप्त होते हीं प्राथमिकी दर्ज कर कांड में विधिवत रूप से आगे की कार्रवाई की जाएगी।वैसे परिजनों के मौखिक बयान तथा पुलिस जगत के आला पुलिस पदाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026