Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- मारपीट के मामले में 10 नामजद सहित 40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सरकड़हीं गांव में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा संघर्ष की वारदात सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 नामजद सहित कुल 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकडहीं गाँव में गत माह की 27तारीख की सुबह जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. नतीजन, दोनों पक्षों के 5से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें से 4 की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया.वहीं घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद एक पक्ष के पंकज कुमार श्रीवास्तव ने थाने में दिए अपने आवेदन में अपने ही गांव के 35 वर्षीय आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित चार लोगों को नामजद करते हुए बताया है कि उक्त सभी लोग अकारण ही एक राय व साजिश के तहत अपने हाथ में लाठी,दाब आदि हथियार लेकर उनके घर पर पहुंच गए और उनके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी. जिसमें उनके कई परिजन घायल हो गए,जिसमें दो को गोरखपुर रेफर कर दिया गया. जहाँ उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष की माला देवी ने थाने में दिए अपने आवेदन में प्रथम पक्ष के 67 वर्षीय वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव सहित छ: नामजद तथा 40 अज्ञात को आरोपी बनाते हुए आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोग अपने हाथ में हरवे-हथियार लेकर, उनकी धान की फसल काटने की धमकी देते हुए, खेत में घुस गए, और ऐसा करने से मना करने पर उक्त सभी ने मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता ने बताया है कि उक्त सभी लोग अपने हाथ में हथियार लहराते हुए धमकी भी रहे थे.साथ ही, पीड़िता ने 50 हजार रुपये मूल्य के 60 बोरा धान चोरी का भी आरोप लगाया है,और घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है. माला देवी ने यह भी बताया है कि मारपीट में घायल होने पर पीड़िता तथा उसके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026