गोपालगंज: अधेड़ की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

गोपालगंज: स्थानीय थाने के मथौली गांव के रुदल गोंड़ की मंगलवार की देर रात को लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से मारकर की गई हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जाता है कि रूदल गोंड़ के मवेशियों का मूत्र रास्ते पर ही बहता रहता था। मंगलवार की देर शाम को मवेशियों का मूत्र सड़क पर बहाने को लेकर उसी गांव के पारस गुप्ता से उनका विवाद हो गया था।

जिसके बाद उसी गांव के श्यामसुंदर गुप्ता, भुआल गुप्ता, बुलेट गुप्ता, पारस गुप्ता, शिब्बू गुप्ता एवं मुकुल गुप्ता ने एक राय होकर रूदल गोंड़ तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी, डंडे,रॉड एवं अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल रूदल गोंड़ को गोरखपुर के लिए रेफर किया गया था। लेकिन गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही हाटा के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने पारस गुप्ता के पुत्र बुलेट गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026