गोपालगंज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में दस लोग घायल हो गए।घायलो का इलाज सदर अस्पताल में हुआ।एक पक्ष के मांझागढ़ थाना के अदमापुर गांव के महमद मुस्तकीम ने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि मैं अपना खेत जोतने थावे थानां के गोपलामठ गया था और ट्रैक्टर का इंतजार कर रहा था।उसी दौरान तुफैल अहमद और नईम सहित अन्य लोग आकर मेरा खेत को अपना खेत कहने लगें।मना करने पर मारपीट कर घायल कर मेरे जैकेट से पांच हजार रुपए निकाल लिए।बचाने आए नूर आलम ,बसीर आलम और महमद अनीस एवम अन्य लोगो को मारपीट कर घायल कर दिए।
घायलो का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। जिसको लेकर महमद मुस्तकीम ने थाने में शोहैल अहमद सहित छह लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।वही दूसरे पक्ष के गोपलामठ के तुफैल अहमद ने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि मै अपने दरवाजे पर बैठा था।उसी दौरान महमद मुस्तकीम और महमद यासीन आकर गाली देने लगे।मना करने पर मारपीट कर घायल कर पैकेट में से दो हजार रुपए निकाल लिए।जिसको लेकर तुफैल अहमद ने थाने में नूर आलम व वशीर आलम सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस दोनों पक्षो का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…