Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों से चोरी व छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: विजयीपुर थाने के बिशुनपुरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक तरफ से लालमुनि देवी ने अपने ही गांव के व पड़ोसी रामजीत यादव, बलिराम यादव, परशुराम यादव सहित लगभग एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी, चोरी तथा हरिजन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं दूसरी ओर से रीता देवी ने अपने गांव के हरिहर कमकर, बबलू कमकर एवं रसूलपुर गांव के अवधेश तथा रामाज्ञा कमकर सहित 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट, चोरी व छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष की लालमुनि देवी ने बताया है कि वह दिन में अपने दरवाजे पर बैठी थी कि हरवे हथियार से लैस होकर राजेंद्र यादव के लड़के भतीजे तथा उनके घर की औरतें गंदी-गंदी जाति सूचक शब्द की गालियां देते हुए आई और बोली कि छोटा आदमी होकर हमारे दरवाजे के सामने रहोगे। तुम्हें हम लोग यहां रहने नहीं देंगे।

गाली देने से मना करने पर सब लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। बचाने आई लड़की चांदनी कुमारी, संतरा देवी , बबलू खरवार, सतेंदर खरवार को भी लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। सब का इलाज विजयीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है ।गिरने के पश्चात गले से मंगलसूत्र निकाल लिया गया तथा कपड़ा फाड़ कर गलत व्यवहार किया गया। वहीं दूसरी तरफ से रीता देवी ने हरिहर कमकर समेत 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट, चोरी, छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026