गोपालगंज: जिले के कटेया थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर के धक्के से हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. विदित हो कि गत 15 जून को ट्रैक्टर के धक्के से 20 वर्षीय संदीप कुमार की मौत हो गई थी जबकि मृतक का बड़ा भाई घायल हो गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतक के भाई ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि वे सोहनरिया बाजार में मछली बेचने का काम करते हैं. घटना वाले दिन पीड़ित युवक एक पेटी में मछली लेकर सोहनरिया बाजार में बेचने के लिए जा रहे थे.
तभी रास्ते में बैकुंठपुर निवासी मनोज दुबे अपने गिट्टी बालू के दुकान से अपना ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे पीछे कर रहे थे.तभी ट्रैक्टर जम्प कर गया. इसी दौरान दोनों युवक घायल हो गए. घायलों में संदीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सोहनरिया के स्थानीय डॉक्टरों ने रेफरल अस्पताल कटेया ले जाने को कहा. जहां इलाज के दौरान संदीप कुमार की मृत्यु हो गई. मृतक के भाई ने थाने में आवेदन दे कर ट्रैक्टर को जप्त करने तथा अन्य कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…