गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत चकिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के चकिया निवासी राजेंद्र तिवारी ने, थाने में आवेदन देकर जमीनी विवाद को लेकर, अपने ही गांव के दो लोगों पर मामला दर्ज कराया है.
पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके ही गांव के 50 वर्षीय रामनरेश तिवारी एवं 40 वर्षीय उपेंद्र तिवारी ने, गत माह की 29 तारीख को सुबह 9 बजे खेत में बुवाई के दौरान, लाठी और भाला से उनपर हमला कर दिया. वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के छोटे पुत्र रविकांत तिवारी के गले से सोने का चेन और पचीस हजार रुपए भी निकाल लिए. पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि विवाद को लेकर पूर्व से ही न्यायालय में वाद विचाराधीन है।पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर भा द वि की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, और जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…