गोपालगंज: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण एक घर जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि खजुरिया बथानी टोला के हरेन्द्र सिंह का परिवार शनिवार की रात खाना खाकर सो रहा था कि ग्यारह बजे रात के करीब बिजली के शार्ट सर्किट से घर मे आग लग गई । ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया । चारो तरफ अफरा, तफरी का माहौल हो गया।
घर मे सोए लोग घर से भागकर किसी तरह अपनी जान तो बचा लिए,लेकिन घर मे रखा लाखो रुपये के जेवर,वस्त्र,बिस्तर,बर्तन आदि जलकर राख हो गए । मौके पर पहुंचे मुखिया संदीप कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और घटना की जानकारी बरौली अंचलाधिकारी तथा सिधवलिया थानाध्यक्ष को दिया । पीड़ित परिवार ने सिधवलिया थाने में घटना का आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…