Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर पर की फायरिंग

गोपालगंज: जिले के मीरगंज में बदमाश आउट ऑफ कंट्रोल हो गए है। विशाल गिरोह के सदस्य बेखौफ होकर दुकानदारों और व्यवसायियों को टारगेट कर रंगदारी मांग रहे है। रंगदारी नहीं देने पर घरों पर फायरिंग कर रहे है।गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी के घर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी के घर फायरिंग कर सनसनी फैला दी।वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए।फायरिंग की घटना के बाद मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए है। सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

वही तीन दिन पहले मीरगंज निवासी लक्ष्मण केसरी कपड़ा व्यवसायी के मोबाइल पर विशाल गिरोह के सदस्य का फोन आया।फोन करने वाला शख्स पांच लाख की रंगदारी मांगी।जिसके बाद व्यवसायी ने इसकी शिकायत पुलिस से की ।पुलिस ने बात सुनकर कोई कार्रवाई नहीं की। रंगदारी मांगने के तीन दिन बाद बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी।इस घटना के बाद पुलिस ने भी माना कि डर से कई लोग उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे है।फिलहाल घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।वहीं व्यवसायी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मामले को लेकर गंभीर है और इसे वरीय पदाधिकारियों के पास उठाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026