गोपालगंज: भाइयों के रिश्ते के बिच मछली बनी दरार, बड़े ने छोटे भाइयों को गोदा चाकू, एक की मौत

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बड़ी वारदात हुई। बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में मछली के पैसे के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद गंभीर हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे छोटे भाई की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि रूपनछाप गांव निवासी रामनरेश मुखिया उर्फ नन्हे अपने गांव में एक तालाब खरीद कर मछली पालन कर जीवन यापन करते हैं। इसी बीच गुरुवार को उनके छोटे भाई राजेंद्र मुखिया व अजय मुखिया ने तालाब से मछली को मारकर बेच दिया। जानकारी मिलने के बाद बड़े भाई रामनरेश ने घर पहुंचकर छोटे भाइयों से गाली-गलौज करते हुए पैसे मांगने लगे। हिसाब-किताब के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई राजेंद्र मुखिया पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी देख बीच बचाव करने पहुंचे सबसे छोटे भाई अजय मुखिया को भी बड़े भाई ने सीने में चाकू मार दिया।

घटना के बाद दोनों जख्मी भाइयों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सबसे छोटे भाई अजय मुखिया की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में पहुंचने के दौरान ही अजय मुखिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

तीन घंटे के बाद पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में पैसे के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में मछली व्यवसायी की हत्या की घटना के बाद तीन घंटे के अंदर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिफ्तार आरोपित रामनरेश मुखिया उर्फ नन्हें मुखिया से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। बरौली थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ करने के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में मची चीख-पुकार

बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में पैसे के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में मछली व्यवसायी अजय मुखिया की मौत के बाद सदर अस्पताल परिसर में स्वजनों को चित्कार से गूंज उठा। मृतक अजय मुखिया की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद मृतक अजय मुखिया की पत्नी फुलमती देवी ने बताया कि शादी के छह साल हुए थे। पुलिस आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026