गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र की तीन अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करों के पास से 141 बोतल देसी और 5 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के विनोद पासी, झीरवां गांव के शीला देवी उर्फ पूनम देवी व मीना देवी और गुरमा गांव के शैलेश कुमार उर्फ मनदेव प्रसाद के रूप में की गयी है।
जबकि फरार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के ललन पासी के रूप में की गयी है। मामले में पुलिस पदाधिकारी छोटेलाल पासवान के आवेदन पर बिहार मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…