गोपालगंज: बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से फुलुगनी

गांव में लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखड के पंचायत फुलुगनी के पश्चिम टोला फुलुगनी में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।बताया जाता है की फुलुगनी गांव के परमेश्वर प्रसाद बारी, की आवासीय झोपड़ी में गुरुवार की सुबह आठ बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपट काफी  विकराल रूप पकड़ लिया।स्थानीय लोगों ने थावे थाने में अग्नि शाम सेवा को फोन किया। मौके पर पहुंची अग्नि शाम सेवा और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आवासीय झोपड़ी में रखा लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

पीड़ित महिला शामा देवी ने बताया कि अपने बेटी निशा कुमारी की शादी के लिए खेत बेचकर पेटी में दो लाख तीस हजार रुपये, रखा गया था।जिसकी शादी मई माह में 24 तारीख को करना था।शादी में देने के लिए रखा सोफा सेट, पलंग, टेबल, सहित सारा सामान, तथा पांच थान सोने के गहने, कपड़ा, 24 बोरे धान, चार बोरे गेंहू, दो बोरा चावल, एक मोटर साइकिल, बर्तन, सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।बिजली कंपनी के कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वही अंचलाधिकारी गगेश झा ने बताया कि आग लगने की जांच पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026