गोपालगंज: राष्ट्रीय उच्च पथ 28 के ढेहा सुपौली गांव के पास सड़क पार कर रही एक बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल बच्ची का नाम सपना कुमारी है।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मान देव् प्रसाद की लड़की सपना कुमारी अपने चाचा धन-धन प्रसाद के साथ खेत की फसल देखकर एनएच पार कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल सपना को ग्रामीणों ने उठाकर तत्काल बरहिमा से उपचार के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा ।जहां से इलाज के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना में घायल सपना के चाचा धन-धन प्रसाद का इलाज बरहिमा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को जाम कर दिया है। हालांकि घटनास्थल पर पहुंच सिधवलिया पुलिस ग्रामीणों को समझाने की पहल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…