Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: ग्राम पंचायत राज सरकार भवन निर्माण कार्य से समस्या का होगा समाधान

गोपालगंज: प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चमारीपट्टी के चमारीपट्टी गांव स्थित अपग्रेड मिडिल स्कूल के परिसर में रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन, अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा अंचल निरीक्षक आफताब अहमद व समाजसेवी अनिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ एक आवश्यक बैठक किया. अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने की. बैठक में अंचल पदाधिकारी श्री झा ने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रस्तावित ग्राम पंचायत राज सरकार भवन का निर्माण कार्य हो जाने से पंचायत की जनता के समस्या का समाधान सुगमता पूर्वक हो जाएगा. यहां की जनता को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव के अलावे पंचायत स्तरीय सभी कर्मी उपस्थित रहेंगे. जो आपकी समस्या का समाधान सुगमता पूर्वक कर देंगे.

अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन ने कहा कि यदि किसी कर्मी के विरुद्ध आपको शिकायत है तो शीघ्र प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कार्यालय में अवश्य करें. आपकी समस्या के लिए सभी कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है. पदाधिकारियों के संबोधन पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. बैठक में उपस्थित पूर्व मुखिया तपसी दीक्षित के अलावे अन्य ग्रामीणों परमहंस दिक्षित, मुखिया पति अनिल कुमार मिश्रा, रामनरेश मिश्रा,उप मुखिया ओमनाथ श्रीवास्तव सहित अनेको ने अपना अपना शंका समाधान किया. अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन किया गया. साथ ही पंचायत राज सरकार भवन का निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया. जहां मौके पर राजस्व कर्मचारी गोपाल प्रसाद सिंह व अंचल अमीन प्रदीप कुमार राम ने चिन्हित किए गए भुखंड को पदाधिकारियों व ग्रामीण जनता के समक्ष रखा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरु किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026