Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जनता दरबार में 22 मामलों की हुई सुनवाई

गोपालगंज: हमेशा की भांति इस शनिवार भी कटेया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। विदित हो कि थाना परिसर में थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी की अगुवाई में प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है। इस शनिवार जनता दरबार में आए भूमि विवाद से संबंधित 22 मामलों की सुनवाई की गई. जिसमें पांच मामलों का निपटारा तत्क्षण ही कर दिया गया.

वहीं बाकी के 17 मामले लंबित रहे.लंबित मामलों के संबंध में बात करते हुए थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ मामलों में द्वितीय पक्ष की गैर हाजिरी के कारण निपटारा नहीं हो सका. वहीं कई मामले ऐसे भी रहे, जिसमें संबंधित शिकायतकर्ता के साथ ही द्वितीय पक्ष को अपनी भूमि से संबंधित सभी जरूरी कागजातों को लेकर अगले शनिवार आयोजित होने वाले जनता दरबार में आने का आदेश दिया गया। अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह इस शनिवार थाने में आयोजित जनता दरबार में कतिपय कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं। मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी मुमताज मियां मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024