Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: भारी मात्रा में शराब बरामद, कंटेनर जब्त

गोपालगंज: जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया एनएच 28 पर पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता उस वक्त हाथ लगी जब कंटेनर गोपालगंज से होते हुए डुमरिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंटेनर चालक को पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख कंटेनर चालक तेजी से भागने लगा तो पुलिस ने आगे गश्ती में डुमरिया में खड़ी पुलिस को सूचना देकर सड़क जाम करवा कंटेनर की खोज शुरू की ।आगे पीछे खड़ी पुलिस को देखते ही कंटेनर चालक कंटेनर सड़क पर खड़ी कर खिसक गया।बाद में पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले कंटेनर की तलाशी शुरू कर दी।

पुलिस तलाशी के दौरान कंटेनर के ऊपरी हिस्से पर पंखा रखा तो निचले हिस्से में शराब के कार्टून रखे हुए थे ।पुलिस ने कंटेनर सहित शराब को जप्त कर थाने लाई और शराब की बोतलों की गिनती व मात्रा इकट्ठा करने में लग गई है ।ऐसी संभावना है कि अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद किया है।जो ढाई सौ कार्टन से अधिक है।अंग्रेजी शराब की कार्टन की सभी बोतले 180 मिली लीटर की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब की मात्रा एकत्रित कर उसके बाद सार्वजनिक की जाएगी ।फिलहाल पुलिस शराब के बोतलों और मात्रा मिलाने में लगी है और फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है ।फिलहाल बिहार में शराबबंदी के बाद यहा के लिए कंटेनर से शराब मिलना कोई नई बात नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026