Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, शराबी ड्राइवर और घने कोहरे के चलते सैकड़ों घायल

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में आज सुबह एनएच 27 पर दो भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। जानकारी के अनुसार घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे में करीब 200 लोग घायल हो गए हैं, इसमें 8 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा नगर थाना के चैनपट्टी में हुआ है। जबकि दूसरा हादसा नगर थाना के बंजारी चौक के समीप हुआ है। बंजारी चौक के समीप जो हादसा हुआ है। इस हादसे में 200 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद आप देख सकते है कि कैसे सैंकड़ो लोग अपना सामान लेकर कड़ाके की ठंड में सड़क के किनारे बैठे है। घर जाने के लिए बस संचालक ने संवाददाता के खबर भेजे जाने तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी।

शराबी ड्राइवर और कोहरे के चलते हुआ हादसा : पीड़ित यात्रियों का कहना है कि हिन्द ट्रेवल्स की बस हरियाणा से अररिया के लिए जा रही थी। इस बस में 200 से ज्यादा यात्रियों को जानवरों की तरह ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था। इस बस का ड्राइवर शराब पीकर ड्राइविंग कर रहा था और बाकी कसर कोहरे ने पूरी कर दी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। कुछ लोगों के पैर टूट गए है तो कुछ लोगो को चेहरे पर चोट आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026