गोपालगंज: जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के लछवार हनुमान मंदिर की पुजारी से मारपीट कर अपराधियों ने एक हजार रुपये छीन लिया। बताया जाता है, की गोपालगंज मीरगंज एनएच 531के किनारे लछवार गांव के पास हनुमान मंदिर है।जहां पर सुबह चार बजे पुजारी पूजा कर रहे थे। एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट कर एक हजार रुपये छीन लिए।
घटना के अंजाम देने के बाद बाइक से चार अपराधी मीरगंज के तरफ भाग गए ।पुजारी के हल्ला करने के बाद ग्रामीण मंदिर पहुंचकर पुजारी का इलाज निजी क्लीनिक में कराए। घटना की सूचना मिलने पर थावे पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि अभीतक पुजारी द्वारा आवेदन नही दिया गया है।लेकिन घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…