Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का हुआ जांच

गोपालगंज: मंगलवार को हथुआ के बरईपट्टी हाई स्कूल में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लैनिंग प्रमोशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में संचालित अहाना कार्यक्रम द्वारा एचआईवी रोग की जांच हुई साथ ही साथ ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस कार्यक्रम के आयोजन की खबर पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।इस आहना कार्यक्रम में तमाम डॉक्टर अजय कुमार बरनवाल हथुआ पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ एसके सिन्हा बीएचएम प्रियंका प्रिया एवं फील्ड ऑफिसर धनंजय विश्वकर्मा मौजूद थे।

इस कैंप में महिला चिकित्सक डॉ आशा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण करके जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं में दवा और विटामिन की वितरण की व्यवस्था कराई, वही डॉ निरंजन कुमार ने इस कैंप में आने वाले ग्रामीणों का हिमोग्लोबिन ,ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की जांच की। अहान कार्यक्रम के सौजन्य से हुए कार्यक्रम का संचालन पीओ अजय कुमार बरनवाल किए। इस कैंप में लगभग250गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही में सबकी एचआईवी की जांच की गई। इसके साथ बताते चलें कि इसके पूर्व में बड़कागांव और सिगंहा कुसौधी में भी इस कैंप का सफल आयोजन किया गया था और स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026