गोपालगंज: प्रखण्ड क्षेत्र के रेवथित हाई स्कूल के समीप बनकटी गांव स्थित महम्मदपुर – छपरा स्टेट हाइवे 90 पर एक अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर पति- पत्नी की दर्दनाक मौत हो गईं। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में महुआ गांव के ही फुलमह्मद मिंया एवम उसकी बीबी अमल खातून शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मह्मदपुर- छपरा स्टेट हाइवे 90 के किनारे से होकर गुजर रहे थे।
इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने महमहदपुर- छपरा स्टेट हाइवे 90 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी , बीडीओ, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझने- बुझाने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक बिशेष जानकारी का इंतजार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…