Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- ट्रैक्टर ले जाने से रोका तो चालक ने तीन लोगों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दो की मौत, एक गंभीर

ट्रैक्टर चालक के घर को घेरे हुए हैं मृतक के परिजन

गोपालगंज: गेहूं के खेत में ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर ट्रैक्टर चालक ने दो लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि 10 वर्षीया बच्ची को अधमरा कर दिया। घटना गांपालगंज के विजयीपुर थाने के बगल के गांव माड़र की है। मृतकों में 70 वर्षीय जनकधारी यादव और सोला साहनी हैं। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची का नाम रागिनी कुमारी है, जो मृतक जनकधारी यादव की पोती है। वह जनकधारी के सबसे छोटे लड़के महंथ यादव की बेटी है। वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अफजल अंसारी फरार हो गया है। मृतक के परिजन अफजल के घर को घेरे हुए हैं। विजयीपुर थानाध्यक्ष घटना के बाद से ही अफजल के घर पर पुलिस बल के साथ कैम्प किए हुए हैं। देर शाम हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार भी पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाने में लगे हैं।

घटना के बारे में बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक अफजल अंसारी जनकधारी यादव के गेहूं के खेत के बीच से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। जनकधारी यादव ने अफजल को किनारे से ट्रैक्टर ले जाने के लिए कहा, लेकिन अफजल अंसारी बीच खेत से ही ट्रैक्टर ले जाने पर अड़ गया। इसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी। आवाज सुनकर सोला साहनी बीच-बचाव करने पहुंचे। मृतक की पोती रागिनी कुमारी भी दौड़कर वहां पहुंच गई। इसी बीच अफजल ने गाली देते हुए ट्रैक्टर जनकधारी और सोला साहनी के ऊपर चढाकर उन्हें मार डाला। बच्ची रागिनी जान बचाकर भाग रही थी तो उस पर भी ट्रैकटर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर चढ़ने के बाद जनकधारी यादव व सोला साहनी दोनों ने खेत में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रागिनी कुमारी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वही मृतक के परिजनों की मांग है कि जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024