गोपालगंज: कटेया के परसौनी गांव में महिला को मारपीट कर किया घायल, रेफर

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के परसौनी गाँव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में घायल महिला को रेफरल अस्पताल कटेया में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार, परसौनी गाँव निवासी विजय चौहान की पत्नी दुर्गावती देवी ने गत शुक्रवार को दिन में कपड़ा धोकर घर से बाहर सूखने के लिए डाल दिया था. तभी अचानक तेज बारिश होने लगी. जिसके बाद दुर्गावती देवी कपड़ा उठाने चली गई, लेकिन जब तक वो कपड़ा उठाती तब तक वो भीग चुका था. फिर उन्होंने कपड़े को बाहर से लाकर घर के बरामदे में सूखने के लिए पसार दिया.जिसमें से पानी की कुछ बूंदें घर के बरामदे में रखे महिला के जेठ राजेंद्र चौहान के पलंग पर गिर गई.

बकौल परिजन, इसी बात को लेकर राजेंद्र चौहान की पत्नी व पीड़ित महिला से कहासुनी शुरू हो गई. महिलाओं के बीच हो रही यह कहासुनी जल्द ही खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई और राजेंद्र चौहान के परिवार वालों ने पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पीड़िता का सर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पीड़िता को उपचार हेतु रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया. लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया. वहीं महिला की स्थिति अब भी चिंताजनक बताई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026