गोपालगंज: क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में हाफिज इलेवेन ने 20 रन से मुसेहरी को हराया

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के पंचायत फुलुगनी के नारायणपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें नारायणपुर वारियर्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का भव्य उद्दघाटन राजद जिला प्रवक्ता नसीम अनवर एवं स्थानीय मुखिया महमद कुरैश ने  फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में 8 टीम भाग लिया। फाइनल मुकाबला  मुसहरी टीम और हाफिज इलेवन टीम के बीच हुई।फाइनल क्रिकेट मैच आठ ओभर का खेला गया। फाइनल मुक़ाबले में हाफिज इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 ओवर में आल आउट होते हुए 53 रनों का लक्ष्य दिया जबकि  जवाब में उतरी मुसेहरी की टीम मात्र 33 रनों पर ही पूरी टीम ढेर हो गई।

इस प्रकार हाफिज इलेवन की टीम ने 20 रनों से फाइनल मैच में जीत दर्ज कर के कप पर कब्जा जमा लिया।इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक  रन बनाने वाले खिलाड़ी अरुण को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।इस टूर्नामेंट का आयोजन अशरफ अली,नसीम आलम, सरफराज,जाने आलम, इसराफिल अली, इरफान अली सैफी, शौकत अली व अज़हर हुसैन सहित नारायण पुर गांव के युवाओं द्वारा किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026