गोपालगंज: ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में घायल युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की गोरखपुर ले जाने क्रम में रास्ते मे हुई मौत

गोपालगंज: गोपालगंज मीरगंज एनएच 531पर वृंदावन पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की जोड़दार टक्कर में घायल बाइक चालक की गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते मे हुई मौत।धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार।सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची। थावे पुलिस घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई,जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर,कर दिया।गोरखपुर ले जाने के क्रम में युवक की रास्ते मे मौत हो गई।घटना उच्चका गांव थाना क्षेत्र के बताई जा रही है।बताया जाता है,की नगर थाने के मानिकपुर कुकुरभुका गांव निवासी रितेश कुमार यादव अपने बाइक से गोपालगंज से मीरगंज के तरफ जा रहे थे।

वे जैसे ही गोपालगंज मीरगंज एनएच531पर उच्चका गांव थाना क्षेत्र के वृंदावन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे,तो मीरगंज के तरफ से तेज गति से आ रहे, ट्रक से बाइक की जोड़दार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार घायल हो गए तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलने पर थावे थाने के एसआई द्वारिका राम अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।जबकि धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।वही घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।जहां गोरखपुर ले जाने के क्रम में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026