गोपालगंज: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गोली गले में अटकी

सदर अस्पताल के चिकित्सक ने रेफर किया पटना

गोपालगंज: जिले में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के गले में फंस गई, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल अवस्‍था में उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को पटना रेफर कर दिया है। गोली लगने के बाद युवक का खून काफी बह गया है। इससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड की है। पीड़ित युवक का नाम सत्येन्द्र कुमार है। वह नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड निवासी अशोक मांझी का छोटा बेटा है। अशोक मांझी सदर अस्पताल में कम्पाउण्डर है। बताया जा रहा है की सत्येन्द्र कुमार श्याम सिनेमा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था। वह अपने पड़ोसियों से बात कर रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार युवक आए और उसे गोली मार दी। गोली सत्येंद्र कुमार के गले में लगी है। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सदर अस्पताल में युवक का इलाज करने के बाद उसका एक्सरे कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में पता चला कि गोली उसके गले में फंस गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ लगता है। बहरहाल पुलिस पीड़ित के बयान को दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शशि रंजन ने बताया की युवक के गले में गोली लगी है या चाकू मारा गया है। इसका एक्सरे जब पटना पीएमसीएच में होगा तब ही स्पष्ट हो पायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026