Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: चनावे मंडलकारा का निरीक्षण, सभी बंदियो को अगरबत्ती और स्वेटर भेंट किया गया

गोपालगंज: चनावे मंडल कारा में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कारा का गहन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। महिला कक्षपाल सुषमा के द्वारा अत्यंत सुमधुर गीत गाया गया और पूजा एवं शोभा द्वारा मंचसंचालन किया गया। बंदियों ने माननीय न्यायाधीशों को कारा की बगिया से स्वयंनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम में बंदियों द्वारा सुमधुर और भावपूर्ण संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करके चार चाँद लगा दिए। ज्ञातव्य है कि मंडल कारा गोपालगंज में सभी आधुनिक म्यूज़िक उपकरणों से युक्त बैंड है और कारा में नियमित रूप से भजन कीर्तन होता है।

ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों को सम्बोधित करते अत्यंत सरल एवं सारगर्भित शब्दों में आत्मसुधार एवं सम्पूर्ण न्याय की अवधारणा समझायी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव  ने भी बंदियों को सम्बोधित किया। विदित हो कि सचिव द्वारा माह में एक या दो बार नियमित रूप से कारा भ्रमण किया जाता है और इनके प्रयासों से अनेको बंदियो को निशुल्क अधिवक्ता मिल चुके है। कार्यक्रम में न्यायाधीशों ने अगरबत्ती उद्योग, नवप्रारंभित स्वेटर उद्योग तथा कारा बाग़वानी का मुआयना किया गया और अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गयी। सभी को अगरबत्ती और स्वेटर भेंट किया गया। इसकी जानकारी मंडलकारा अधीक्षक अमित कुमार ने दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026