गोपालगंज: जिले के 24 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। इस परीक्षा में तकरीबन 40,729 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इनमें साइंस के 20,027, आर्ट्स के 11,978 तथा वाणिज्य के परीक्षार्थियों की संख्या 1124 होगी। प्रशासनिक स्तर पर इंटर परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्रों पर कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले के 24 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में 40,729 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच शुरू हुई इस परीक्षा के लिए छात्र एवं छात्राओं के वास्ते अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच परीक्षा सोमवार से आरंभ हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…