गोपालगंज: जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपालगंज आदेशानुसार प्रखंड के सभी निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थान की जांच प्रखंड साधन सेवी औऱ संकुल समन्वयक द्वारा गुरुवार को किया गया। जांच से निजी विद्यालय और कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान प्रखण्ड के निजी विद्यालय बंद पाए गए। जांच के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि प्रखंड में कई विद्यालय ऐसे पाए गए जिनका पंजीकरण शिक्षा विभाग में नहीं हुआ है । वैसे विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों को चिन्हित कर उनसभी से स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी । किसके आदेश से विद्यालय का संचालन प्रखंड में किया गया है। जांच अभियान के दौरान बीआरपी राकेश भारती दामोदर मिश्रा संकुल समन्वयक ओमप्रकाश सिंह, मनोज त्रिपाठी, रविंद्र प्रसाद तथा कन्हैया लाल शामिल थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…